
*30 करोड़ और मंत्री पद के लोभ में भाजपा के साथ मिलकर क्षेत्र के जन भावनाओं को साथ किया खिलवाड़*

सिमडेगा:- कोलेबिरा विधायक नमन मिक्सर कोंगाडी द्वारा जलडेगा में आयोजित कांग्रेस के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री एनोस एक्का पर लगाए गए आरोप पर उन्होंने पलटवार किया है । उन्होंने कहा कि कोलेबिरा के वर्तमान विधायक ने इस क्षेत्र की जनता की जन भावनाओं को ₹30करोड़ और मंत्री पद के लोभ में भाजपा और आरएसएस के साथ सौदा करने का काम किया ।

जिसकी वजह से कोलकाता में उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया और जेल में रहना पड़ा जो कि सबके सामने है और यहां तक कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पार्टी से निलंबित करते हुए बाहर का रास्ता दिखाने का कार्य किया। और वह आज तक निलंबित पार्टी के विधायक के रुप में है। उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार से उन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं वह पूरी तरह से बेबुनियाद है झारखंड पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी जाति धर्म और समुदाय से ऊपर उठकर क्षेत्र का विकास करती है।
उनका मेरे मंत्री रहते हुए जो इस क्षेत्र में विकास हुआ है जो आज तक आजादी से लेकर अब तक किसी के कार्यकाल में नहीं हुआ है जो कि पूरी सिमडेगा की जनता जानती है ।आज जल जंगल जमीन के नाम पर लोगों को बरगला कर अपनी ओछी राजनीति करते हुए लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम कर रहे हैं जो कि जनता जानती है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी ।क्षेत्र कि जनता विकास के नाम पर अपने आप को ठगा महसूस कर रही है हर तरफ बिजली पानी सड़क हाथी एवं जनमानस की दर्जनों समस्याएं हैं जिसे नजरअंदाज करते हुए विधायक भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर करोड़ों रुपए का लेनदेन करते हुए अपने निजी स्वार्थ में लीन हो गए थे जिसके कारण पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। मेरे कार्यकाल के दौरान इस क्षेत्र की पुल पुलिया सड़क आदि सभी चीजों का जहां तक विकास की किरण संभव नहीं थी वहां तक पहुंचाने का काम किया है जो कि 5 साल से अधिक कार्यकाल में इनके द्वारा कहीं दिखाई नहीं देता है।
कोलेबिरा विधायक को ऐसे बचकाना बयानों से बचते हुए क्षेत्र के विकास पर ध्यान देना चाहिए जिससे कि लोगों का भला परंतु वह दिन दूर नहीं जब कोलेबिरा विधानसभा की जनता इन्हें सत्ता से बेदखल करते हुए एक बार फिर से झारखंड पार्टी को सेवा का मौका देगी। कांग्रेस पार्टी हमेशा से क्षेत्र के लोगों को विकास के नाम पर बरगला कर अपनी राजनीति रोटी सेकना चाहा लेकिन इस क्षेत्र की जनता अब जागरूक हो चुकी है और उनके झांसे में आने वाले नहीं है इस क्षेत्र में मंदिर मस्जिद गिरजाघर तथा सभी धार्मिक स्थलों में झारखंड पार्टी अपने आस्था रखती है और वहां के लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर क्षेत्र की जनता का साथ देती है और देती रहेगी। यह लोगों को गलत तरीके से दिग्भ्रमित करते हुए धर्म के नाम पर वोट डालने का प्रयास कर रहे हैं जोकि संभव नहीं है झारखंड पार्टी लगातार क्षेत्र की जनता के साथ खड़ी है और जो इस क्षेत्र की जनता के साथ चलने का काम करेगी उसको आने वाले चुनाव में जनता के साथ मिलकर सत्ता से बेदखल करते हुए क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
