• Tue. Apr 21st, 2026

संसद से विजय चौक तक ‘तिरंगा मार्च’, विपक्षी सांसदों ने केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Apr 6, 2023
crescent ad

 

कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के सांसदों ने गुरुवार को संसद का बजट सत्र संपन्न होने के बाद संसद भवन से विजय चौक तक ‘तिरंगा मार्च’ निकाला। कांग्रेस के अलावा द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक), समाजवादी पार्टी (सपा), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) जैसे समान विचारधारा वाले विपक्षी और वाम दलों के सांसदों ने सुबह करीब 11.30 बजे मार्च शुरू किया।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि यह तय किया गया है कि संसद से विजय चौक तक तिरंगा मार्च निकाला जाएगा, जहां विपक्षी सांसद प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और बजट सत्र के दौरान जो कुछ हुआ उसे लोगों के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने भविष्य में भी समन्वय और सहयोग करने का फैसला किया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *