
कर्नाटक के हासन जिले में आयकर विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई की है। विभाग के अधिकारियों ने हासन के सहकारी बैंक में तलाशी ली है।

कर्नाटक विधानसभा के चुनाव की तरीखों की घोषणी के कुछ दिनों बाद सहकारी बैंक में तलाशी ली गई है। सहकारी बैंक के बोर्ड में जनता दल(सेक्युलर) के नेता हैं।

कर्नाटक में आगामी दिनों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए राज्य में आदर्श आचार संहिता 29 मार्च को लागू हुई जब चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखें घोषित की थीं।
एचडीसीसी वेबसाइट के मुताबिक हासन के सहकारी बैंक में देश के पूर्व प्रधान मंत्री एच डी देवेगौड़ा के पोते और राज्य के पूर्व मंत्री एच डी रेवन्ना के बेटे सूरज रेवन्ना शामिल हैं।
सूरज जद (एस) एमएलसी भी हैं। इसके अलावा जद (एस) के विधायक सी एन बालकृष्ण और पूर्व जद (एस) एमएलसी पटेल शिवराम भी सहकारी समिति के निदेशकों में से हैं।
सूत्रों ने कहा कि आईटी अधिकारी शुक्रवार से फाइलों की जांच कर रहे हैं। वहीं, उन्होंने शनिवार को भी बैंक में भी अपनी तलाशी जारी रखी। आयकर विभाग के अधिकारियों ने सहकारी बैंक में कुछ दस्तावेज भी जब्त किए हैं।
सूत्रों ने कहा कि बैंक में पुलिस की तैनाती थी और बैंक अधिकारियों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी।
उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में टिप्पणी के लिए न तो बैंक अधिकारी और न ही आईटी अधिकारी उपलब्ध थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
