
*धनबाद :* सुबह के 6 बजे शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एंबुलेंस से डॉ विकास हाजरा एवं उनके परिवार का शव पहुंचा. जिसके बाद एक-एक कर के उनके परिचित और शुभचिंतक अस्पताल पहुंचने लगे.

धनबाद विधायक राज सिन्हा, रागिनी सिंह जेएमएम नेता देबू महतो अस्पताल पहुंचे. इस दौरान कई डाक्टर मौजूद थे. प्रारंभिक कागजी प्रक्रिया पूरा करने के बाद शव को 11 बजे इमरजेंसी वार्ड से पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया, जहां 12 बजे से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई. इस दौरान जेएमएम नेता देबू महतो जिसके बाद फिर राज सिन्हा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे.

*हॉस्पिटल नही पहुंचे समीर हाजरा*
अस्पताल पहुंचे लोगों ने कहा कि इतनी बड़ी घटना हो गई. भाई नहीं रहा और समीर हाजरा हॉस्पिटल नहीं पहुंचे. यह बड़ा ही दुखद है. चर्चा तो यह भी है कि दो भाइयों के विवाद में एक भाई को जान चली गई. बता दें कि डॉक्टर विकास हाजरा परिवार में बड़े थे, समीर हाजरा छोटे भाई.
*राज सिन्हा की जांच कराने की मांग*
विधायक राज सिन्हा ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह धनबाद कोयलांचल के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कहा कि डॉक्टर विकास हाजरा चिकित्सा के क्षेत्र के अलावा समाज सेवी के रूप में भी जाने जाते थे. उन्होंने मीडिया के माध्यम से सरकार से मांग की है कि इस घटना की जांच की जानी चाहिए.
*रागिनी सिंह ने भी जताया दुख, जांच की मांग*
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है. डॉक्टर विकास हाजरा और उनकी पत्नी बहुत ही सुलझे और सरल व्यक्ति थे. उनका इस तरह दुनिया से चले जाना अत्यंत दुखद है. मामला संदेहास्पद प्रतीत होता है. घटना की जांच होनी चाहिए.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
