• Fri. Mar 20th, 2026

आंगनबाड़ी केंद्र शिवलीबाड़ी में मुखिया तनवीर आलम ने बांटे बच्चों के बीच स्वेटर।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 28, 2023

 

कुमारधुबी।आंगनबाड़ी केंद्र शिवलीबाड़ी में मुखिया तनवीर आलम द्वारा बच्चों के बीच झारखंड सरकार द्वारा उपलब्ध स्वेटर को बांटा गया। इस दौरान शिवलीबाड़ी पूर्व पंचायत के मुखिया तनवीर आलम ने बताया कि ग्रामीण, वार्ड सदस्य एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी में झारखंड सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया स्वेटर 35 बच्चों के बीच वितरण किया गया। यह सरकार की अच्छी पहल है। इससे गरीब परिवार के बच्चों को काफी लाभ मिलेगा। इस दौरान पूर्व मुखिया अफरोज जहां, वार्ड सदस्य गौरव सिंह, नाजीनि परबीन, मो फिरोज खान, मो तारिक खान, रूही परबीन, मो तारिक खान, फरहत अंजुम, सजिया खातून, मीनाक्षी देवी, निरूपा दास, मधु शर्मा, मुसरत जहां, मंजु सिन्हा, नुसरत बानो, नाजीनि खातून, गौरव कुमार, मो अनवर हुसैन आदि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *