• Fri. Mar 20th, 2026

धनबाद एनडीआरएफ ने छात्रों को बताए आपदा की स्थिति से निपटने के गुर

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 27, 2023

एनडीआरएफ की टीम के सब इंस्पेक्टर श्री मुकेश कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने आज बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय में विभिन्न प्रकार की आपदा की स्थिति से निपटने के गुर बताए। साथ ही आपदा प्रबंधन से संबंधित विषयों की जानकारी छात्रों एवं शिक्षकों को दी।

उन्होंने सड़क दुर्घटना में अत्यधिक रक्तस्राव होने की स्थिति में किस प्रकार से प्राथमिक उपचार करने, हृदयघात होने की स्थिति में कैसे सीपीआर देकर हृदय की धड़कन को चालू करने, भूकंप की स्थिति में तत्काल स्ट्रेचर नहीं मिलने की स्थिति में कैसे दो बांस और कपड़े की सहायता से स्ट्रेचर बनाने, सर्प दंश की स्थिति में तत्काल रोगी को किस प्रकार का उपचार कर जान बचाने इत्यादि की जानकारियां प्रैक्टिकल करके दी।

इस अवसर पर विद्यालय के सहायक शिक्षक श्री दिलीप कुमार कर्ण, प्रधानाध्यापिका श्रीमती अंजुला गुप्ता, राकेश कुमार, एनडीआरएफ टीम के सदस्य संदीप कुमार, आदित्य कुमार व संजय यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *