• Sun. Mar 15th, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने हजारीबाग केंद्रीय कारा पहुंचकर राजीव जायसवाल से की मुलाकात

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 14, 2023

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी शुक्रवार को हजारीबाग जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा पहुंचकर जेल में बंद बीजेपी रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल से मुलाकात की। बाबूलाल मरांडी करीब सुबह 11 बजे जेल पहुंचे ओर जेल में बंद पार्टी के नेता राजीव जायसवाल से करीब आधे घंटे तक बातचीत की और फिर बाहर निकले। विदित हो कि बीजेपी रामगढ़ विधानसभा के युवा क्रांतिकारी नेता राजीव जायसवाल लगभग एक माह से हजारीबाग केंद्रीय कारा में बंद हैं। मालुम हो की झारखंड के चर्चित आईपीएल गोला गोली कांड के मामले में उन्हें 5 वर्ष की सजा सुनाई गईं है। बताते चलें कि 2016 में नागरिक चेतना मंच के बैनर तले तत्कालीन झाविमो के जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान में बीजेपी नेता राजीव जायसवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों की विभिन्न मांगो को लेकर आईपीएल प्लांट में आंदोलन किया गया था. फैक्ट्री के आस पास के विभिन्न गांव की समस्या को लेकर यह आन्दोलन किया गया था जिसमें आंदोलनकारियों पर पुलिस द्वारा फायरिंग कर दी गई.जिसमे 2 आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी। वहीं इस केस को लेकर प्लांट प्रबंधन ओर जिला प्रशासन के द्वारा आन्दोलन के नेतृत्वकर्ता राजीव जयसवाल सहित सैकड़ों लोगों पर एक ही आंदोलन का 4 केस दर्ज किया गया था। जिसमे एक केस में आन्दोलन के नेतृत्वकर्ता राजीव जयसवाल सहित कुल 13 आरोपियों को हजारीबाग के विशेष कोर्ट ने 5 वर्ष की सजा सुनाई थी। जेल में बंद अपने नेता राजीव जायसवाल से मुलाकात करने के लिए बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के साथ विशेषरूप से हजारीबाग सदर के विधायक मनीष जायसवाल जेल पहुंचे और उनका हाल जाना। मौके पर सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, रामगढ़ से पहुंचे दुर्गाचरण प्रसाद, संतोष तिवारी, बबली सिंह, प्रीतम झा, मनसु बेदिया, प्रदीप कुमार,सुरेंद्र कुमार, सचिन करमाली, राहुल पासवान, छोटू केवट,सुकेंद्र कुमार सहित कई लोग जेल के बाहर मौजूद रहें ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *