
धनबाद
महुदा क्षेत्र के दामोदर नदी मैं प्रतिदिन बालू का अवैध कारोबार किया जाता है check post से महज 100 मीटर की दूरी मैं बालू stock बनाकर रखा जाता है दामोदर और जमुनिया नदियों को खोदकर तस्कर बालू निकाल कर बाजार में बेच मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। सब कुछ खुलेआम हो रहा है, परंतु शासन-प्रशासन की आंखें बंद हैं। दामोदर नदी से दिनदहाड़े ही घाटों से बाजार में ले जाया जाता है अवैध खनन का बालू 3 से 4 घाटों पर अवैध खनन हो रहा है। पुलिस प्रशासन के देख रेख मैं हो रही है बालू चोरी और जिला परिषद आशा देवी के प्रतिनिधि यह काम माफिया की तरह कर रही है

घाटों के किनारे ही बने हैं अवैध स्टॉक, महंगा बिकता है बालू

दामोदर नदी के अवैध घाटों के किनारे ही अवैध बालू स्टॉक भी बने हुए हैं। अधिकतर खनन सुबह के समय होता है, परंतु स्टॉक यार्ड से बालू की बिक्री सुबह से लेकर रात तक जारी रहती है। अवैध होने के बावजूद बालू बेहद महंगा बिक रहा है। और बालू निकाल ने के बाद बोकारो धनबाद की ओर सप्लाई किया जाता है और अधिक दामों में बिकता है।
रिपोर्ट कुमार तपेश
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
