• Sun. Jan 4th, 2026

रमेश पांडे बनाए गए “सैल्यूट तिरंगा” के राष्ट्रीय संरक्षक व राष्ट्रीय सचिव

ByAdmin Office

Jan 11, 2023

 

अरबिंद सिंह ( अंतर्कथा )

झरिया: जाने माने समाजसेवी व भाजपा नेता रमेश पांडे को राष्ट्रीय स्वाभिमान अभियान से जुडी संस्था ‘सैल्यूट तिरंगा’ का राष्ट्रीय संरक्षक एवं राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। बुधवार को धनबाद के क्रिस्टल होटल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सेल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद रहे। वही सेल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने सेल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय संरक्षक एवं राष्ट्रीय सचिव का पदभार रमेश पांडे को मनोनीत किया। रमेश पांडे ने सेल्यूट तिरंगा के अध्यक्ष राजेश झा समेत कार्यक्रम मे मौजूद सेल्यूट तिरंगा के वरीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रंजन चौधरी एवं भाजपा नेत्री बॉबी पांडे का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सेल्यूट तिरंगा में राष्ट्रीय हित के लिए आगे बढ़ चढ़कर पूरे भारत में काम करेंगे युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे संघे शक्ति कलियुगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *