
टुंडी 10जनवरी— दीपक पाण्डेय —- धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा चलाए जा रहे चलो गांव की और कार्यक्रम का आज दूसरे दिन मंगलवार को दुर्गारायडीह, टुंडी स्थित सामुदायिक भवन से जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने आज विभिन्न पंचायतों का दौरा कर जन जन तक राहुल गांधी के संदेशों को पहुंचाया गया। बताया जाता है कि कांग्रेस कमिटी धनबाद के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम चलो गांव की और का आज दूसरे दिन जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में लछुरायडीह, कमारडीह, रतनपुर,लुकैया और टुंडी का दौरा किया गया एवं भारत जोड़ो अभियान को गति को गति दी गई। दौरा के क्रम में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों को बताया कि आज पूरे भारत में बेरोज़गारी मंहगाई पानी, बिजली जैसी समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। भाजपा की कथनी और करनी में बहुत फर्क है। एवं कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रज़ा अंसारी ने कहा कि टुंडी सीट हमेशा कांग्रेस की थी और आने वाले दिनों में रहेगी। इस कार्यक्रम के दौरान पांच पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का मनोनयन किया गया जिसमें लछुरायडीह पंचायत से शमीम अंसारी,कमारडीह पंचायत से गुड्डू महतो,लुकैया पंचायत से गोविंद हेंब्रम, रतनपुर पंचायत से वाज़िद अंसारी, टुंडी पंचायत से पिंटु रविदास का मनोनयन किया गया नये पंचायत अध्यक्षों को अभी से ही पार्टी की मजबूती पर लग जाने का निर्देश दिया गया। इस कार्यक्रम के दौरान कुछ असहायों को कंबल वितरण भी किया गया। इस मौके पर टुंडी प्रखंड अध्यक्ष आनंद मोदक,असद कलीम, शंकर प्रजापति, जावेद रज़ा,राजु दास, इरफान खान, जहीर अंसारी, बाबू अंसारी, वकील वाउरी,रमन मिश्रा, इलियास अंसारी, प्रवीण जायसवाल,मजीद अंसारी, निशा सिंह, राहुल सिंह समेत कई कांग्रेसी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
