• Sat. Mar 14th, 2026

कापासारा में तेज आवाज के साथ फिर फटी जमीन, दहशत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 9, 2023

 

धनबाद
*मैथन :* ईसीएल मुगमा एरिया के कापासारा आउटसोर्सिंग कोलियरी क्षेत्र में 8 जनवरी को दोपहर बाद करीब 3 बजे तेज आवाज के साथ फिर भू-धंसान हुई. करीब पांच फीट तक जमीन धंस गई और 100 फीट के दायरे में उसमें मोटी-मोटी दरारें पड़ गई हैं.इस बार अवैध खनन स्थल से काफी दूर धूल फैक्ट्री के पास घटना घटी. फैक्ट्री की दीवार भी फट गई है. बंगाल बिहार धौड़ा के चार-पांच घरों में भी दरारें पड़ गईं. दो माह के भीतर भू-धंसान की यह तीसरी घटना है. लोगों ने बताया कि तेज आवाज के साथ जमीन फटने से लगा जैसे भूकंप आ गया है. डर से वे लोग घर से बाहर निकल गए.
उल्लेखनीय है कि पिछले 18 नवंबर को इसी स्थान पर एक सौ मीटर के दायरे में तेज आवाज के साथ भू-धंसान हुई थी, जिसमें अवैध खनन में लगे 25-30 लोगों के दबने की आशंका जतायी गयी थी. दूसरी बार 29 दिसंबर को 50 फीट के दायरे में जमीन फट गई थी, इस बार भी अवैध कोयला खनन में जुटे लोग बाल बाल बच गय थे. हालांकि तीसरी घटना अवैध मुहाने से थोड़ी दूर घटी है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *