• Fri. Jan 2nd, 2026

नव वर्ष के आगमन पर भीम आर्मी ने किया मिलन समारोह का आयोजन

ByAdmin Office

Jan 8, 2023

 

भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद रावण 22 जनवरी के जमशेदपुर आगमन पर हुई चर्चा

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

बरही भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने अब्दुल कलाम पार्क में नव वर्ष के अवसर पर मिलन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद रावण 22 जनवरी को झारखंड के जमशेदपुर आगमन पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष कृष्णा कुमार शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण राव एवं संचालन राहुल अम्बेडकर ने किया। मौके पर भीम आर्मी बरही प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण राव ने कहा कि भीम आर्मी एक ऐसा संगठन हैं जिस पर हर गरीब दबे कुचले मजदूर किसान का आश हैं। कोई भी घटना होने पर सबसे पहले लोग भीम आर्मी को खोजता है और उसे भीम आर्मी निष्पक्ष रूप से न्याय भी दिलाता है।
जिला अध्यक्ष कृष्णा कुमार ने कहा कि नए साल में भीम आर्मी को नई नीति बना कर बाबा साहब के करवा को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। घर घर अम्बेडकर मिशन को पहुँचाया जाएगा और 22 जनवरी को हर प्रखंड से दो दो गाड़ी जमशेदपुर जाएगा। चंद्रशेखर आजाद के कार्यक्रम में
जिला प्रवक्ता रोहित कुमार ने लोगो से अपील किया कि अधिक से अधिक लोग भीम आर्मी में शामिल होकर चंद्रशेखर आजाद रावण के हाथों को मजबूत करे। जिला सचिव राहुल अम्बेडकर ने कहा कि भीम आर्मी अगर भारत में नही होता तो लाखों करोड़ों लोगों न्याय के उम्मीद में दम तोड़ देते। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिरजू कुमार रवि ने कहा कि भीम आर्मी ईमानदारी और सच्चाई के लिए जाना जाता हैं कोई भी लड़ाई निस्वार्थ भाव से लड़ता है। मौके पर भीम आर्मी बरही प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण राव, संरक्षक जितेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष कृष्णा कुमार, सचिव राहूल अम्बेडकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिरजू कुमार रवि, महासचिव महेश कुमार रंजन, प्रवक्ता रोहित कुमार, जिला सचिव दिलीप कुमार, बरही पूर्वी अध्यक्ष अनुज कुमार, कैलाश रविदास, सुनील कुमार, दिलीप कुमार, सुनील आनंद, रोहित कुमार रविदास, पंकज रविदास
सहित कई सदस्य उपस्थित रहें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *