• Sat. Mar 14th, 2026

करगली बाजार में नेत्र जांच शिविर, 125 लोगों की हुई जांच।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 8, 2023

 

बेरमो

जांच में 52 लोगो में मिला मोतियाबिंद, सभी का निशुल्क ऑपरेशन शुरू।

स्वर्गीय प्रमोद सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की हुई शुरुआत

करगली बाजार स्थित नवा खाली दुर्गा मंदिर के परिसर में हाजी एआर मेमोरियल नेत्र अस्पताल कथारा की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जांच शिविर का आयोजन स्वर्गीय प्रमोद सिंह की स्मृति मे किया गया। शिविर का उद्घाटन स्वर्गीय प्रमोद सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि इस शिविर से गरीब, असहाय व निरीह, बुजुर्ग नेत्र रोगियों को फायदा होगा और परीक्षण के उपरांत निशुल्क ऑपरेशन किया जा रहा है। शिविर में डॉ.आरोफिल शेख और डॉ.राजेश कुमार ने 125 लोगों की नेत्र जांच की. जिसमें 52 में मोतियाबिद पाया गया। सभी मरीज़ों को मोतियाबिंद के नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए हाजी ए मेमोरियल अस्पताल कथारा भेजा गया। मौके पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह महामंत्री दिनेश सिंह व टुनटुन तिवारी, भाजपा युवा मोर्चा के सुमित सिंह व शनि सिंह, वार्ड पार्षद भरत वर्मा,सहित जितेंद्र सिंह,गजेंद्र प्रसाद सिंह, सुशील सिंह, नंदकिशोर सिंह, शंकर सिन्हा ,निप्पो मुस्कान, सुनीता देवी आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *