• Mon. May 18th, 2026

भूमि अधिग्रहण को लेकर बीसीसीएल परबंधन वा ग्रामीणों के बीच हुई वार्ता

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 5, 2023
crescent ad

 

रिपोर्ट अरविंद सिंह

तिसरा। बलियापुर प्रखंड के मुकुंदा पंचायत भवन में गुरुवार को जमिन अधिग्र्रहण करने के लिए लोदना क्षेत्र के एनटी/एसटी/जिनागोडा एकिकृत परियोजनाओं के उत्पादन से जुड़े ओबीआर डम्प करने के लिए झारखण्ड सरकार द्वारा रैयतों, जिला के भुअरजन पदाधिकारी,बीसीसीएल के लोदना क्षेत्र के महाप्रबंधक बिरेंद्र कुमार सिन्हा एवं ग्रामीणों के बीच बैठक हुई।
जिसमें धनबाद जिले के भुअर्जन पदाधिकारी अमर कुमार ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहां की बी सी सी एल को झारखंड सरकार द्वारा 125 एकड़ जमीन अधिग्रहण कर लोदना क्षेत्र को देन के लिए मशौदा तैयार कर लिया गया है, इसके लिए रैयतों एवं ग्रामीणों और बी सी सी एल प्रबंधक आपके बीच हम लोग उपस्थित हुए हैं। वर्तमान समय में जो सरकार द्वारा रेट तय किया गया है उनका चार गुणा दिया जाएगा। प्रति एक डिसमिल जमीन की कीमत 55/हजार 100/ सौ 55/ रुपए दिया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त रैयतों एवं ग्रामीणों, उसके परिजनों, के लिए अलग अलग सुविधाएं मुहैया कराने के बाद ही विस्थापन किया जाएगा।
रैयतों एवं ग्रामीणों के आवज को आए हुए अधिकारियों को भविष्य में आने वाले कठिनाइयों के बारे में हिलाल मोदक काली चरण महतो, हिरा लाल गोराई उज्वल डें आदि ने बारी बारी से रखा गया।
ग्रामीणों एवं रैयतों को हमेशा बी सी सी एल द्वारा छला गया है।
इस अवसर पर बलियापुर सीओ राम प्रवेश कुमार, सी आई नेहा सिंह, महाप्रबंधक बिरेंद्र कुमार सिन्हा डिपार्टमेंटल भुअर्जन पदाधिकारी तारक नाथ खवाश परियोजना पदाधिकारी डी के माझीं उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *