• Sat. May 16th, 2026

टुंडी में पशुधन विकास योजना के तहत मिलने वाला गाय शेड निर्माण कार्य का भुगतान बंद होने से लाभुकों के समक्ष भुखमरी की स्थिति।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 27, 2022
crescent ad

 

 

टुंडी 27 दिसंबर –दीपक पाण्डेय — टुंडी प्रखंड के फतेहपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम सर्रा में कुछ महिलाओं को पशुधन विकास योजना का लाभ मिला है मगर इस योजना के तहत हर लाभुकों को एक एक गाय शेड निर्माण की स्वीकृति पशुपालन विभाग द्वारा प्रदान किया गया है। अब लाभुकों के द्वारा सरकारी योजना होने के डर से सभी लाभुकों के द्वारा समय से पूर्व उपरोक्त शेड का कार्य को पूर्ण कर दिया गया। अब स्थिति ऐसी हो गई है कि लाभुकों को प्राक्कलित राशि एक लाख चालीस हजार में मात्र किसी को चार हजार तो किसी को चौदह हजार ही भुगतान किया गया वो भी तीन माह पूर्व ऐसी स्थिति में सर्रा गांव निवासी लाभुक भवानी देवी एवं रेखा देवी ने संवाददाता को बताया कि ईंट, सीमेंट,बालू, ऐडबेस्टर हमलोग ने उधारी में लेकर कार्य को पूर्ण कर दिया अब प्रति दिन महाजन घरों में आकर तंग करते हैं एवं पैसों की मांग करते हैं इस स्थिति में हमलोग प्रखंड कार्यालय का चक्कर काटते काटते तंग सा महसूस करने लगा हूं प्रखंड विकास पदाधिकारी से लेकर रोजगार सेवक तक गुहार लगा चुकी हूं पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया थक हार कर घरों में हम सभी लाभुक चुप बैठ गई हूं और हमलोगों के समक्ष भुखमरी जैसी स्थिति हो गई है। यहीं स्थिति रही तो टुंडी में पशुधन योजना बेकार साबित हो जायेगा और आने वाले दिनों में इस तरह की योजनाओं से जनताओं का मोह भंग होना लाजिमी है। फिलहाल टुंडी में पशुधन विकास योजना टोटल फ्लॉप होता दिखाई दे रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *