• Sat. Jan 3rd, 2026

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पत्रकार सम्मान समारोह सह वन भोज कार्यक्रम का किया आयोजन पत्रकारों को सम्मानित कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं : विनोद यादव

ByAdmin Office

Dec 25, 2022

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जवाहर घाट में विनोद यादव के नेतृत्व में वन भोज सह पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड उपाध्यक्ष यमुना यादव एवं संचालन कार्यालय प्रभारी नरेश सिंह ने किया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से पार्टी की मजबूती पर अपने अपने विचार प्रकट किए। साथ ही साथ क्रिसमस एवं आगामी नववर्ष की बधाई दी। इसके अलावा बरही प्रखंड अंतर्गत सभी पत्रकारों का सम्मान समारोह भी किया गया। बिनोद यादव ने बारी बारी से सभी पत्रकारों को माला एवं शॉल पहनाकर सम्मानित किया तथा भेट स्वरूप डायरी व कलम सौंपा। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जानी जाती है। पत्रकार सरकार और जनता के बीच की कड़ी का कार्य करती है। आम जनता अपनी किसी भी समस्या के समाधान के लिए पत्रकार को ही पहला ऑप्शन मानती है। उन्होंने पत्रकारों को मेहनती और कठिनाइयों के दौर से गुजरने वाला एक विशेष व्यक्ति कहा जो अपने परिवार को छोड़कर समाज के हितों में लगा रहता है। उन्होंने पत्रकारों को सम्मानित करना पार्टी के लिए गर्व का बात कहा। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद कुमार यादव, यमुना यादव, कुणाल कतरियार, घुनंदन गोप, गाजो यादव, 20 सूत्री अध्यक्ष इकबाल रजा, कांग्रेस कार्यालय प्रभारी नरेश सिंह, मोहम्मद तय्यब, प्रमोद सिंह, राजेंद्र मद्धेशिया, सुनील चंद्रवंशी, भूषण सिंह, रंजीत निषाद, मोहम्मद वारिस, कोनरा मुखिया यासमीन तबस्सुम, मोहम्मद वारिस, हरी प्रसाद गुप्ता, बाबूलाल मुर्मू, टिंकू केसरी, मुस्तकीम अंसारी, कुलदीप पांडे, छोटू ठाकुर, मुकेश गुप्ता, रवि सिंह, मंटू सिंह, राजेश सिंह, द्वारिका रविदास, मनोज कुमार मुखिया करियातपुर, सरयू गोप, सुशील केसरी, मोहम्मद सिराज, मिथिलेश सिंह, उपेंद्र सिंह, नरेश यादव, वासुदेव यादव, दिनेश यादव, मनोज यादव, अशोक ठाकुर, दिलीप यादव, देवचंद यादव, सतीश निषाद, संतोष ठाकुर, विनोद केसरी एवं अन्य
चौपारण प्रखंड से शामिल होने वालों में चौपारण प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विकास यादव, ब्रह्मदेव यादव, अशोक सिंह, दीपक गुप्ता, उमेश यादव, संजय यादव, वीरू यादव, विनोद सिंह, उदय यादव, रामभरोस यादव, सुजीत यादव, सुरेंद्र यादव, सुशील केसरी, विक्रम साव समेत दर्जनों की संख्या में पूरे दलबल के साथ उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *