• Wed. Feb 25th, 2026

धनबाद -नये साल पर झारखंड के लोगों को रेलवे का बड़ा तोहफा, दक्षिण राज्‍यों के लिए स्‍पेशल ट्रेनों का किया ऐलान

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 24, 2022

 

धनबाद न्यूज़:-क्रिसमस और नए साल में ट्रेनों में यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची के मद्देनजर रेलवे ने धनबाद और गोमो होकर दक्षिण भारत की दो स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है.k25 दिसंबर से धनबाद- एर्नाकुलम के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। लोग पूरे जनवरी तक हर हफ्ते इस ट्रेन से यात्रा कर सकेंगे। एर्नाकूलम जाने वाली ट्रेन काठपाडी होकर चलेगी, जिससे धनबाद के साथ-साथ राज्य के बड़े हिस्से के यात्री व मरीज वेल्लूर तक पहुंच सकेंगे। इसके साथ ही गोमो व बोकारो होकर k26 दिसंबर से पटना-सिकंदराबाद के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी.दोनों ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है. स्पेशल ट्रेन का किराया ज्यादा चुकाना होगा। स्लीपर 170, थर्ड एसी 350 व सेकेंड एसी में 395 रुपये ज्यादा किराया चुका कर सफर कर सकेंगे.

*03358 एर्नाकुलम-धनबाद स्पेशल* 27 दिसंबर से 31 जनवरी तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। एर्नाकुलम से रात 9:00 बजे खुल कर रांची, बोकारो होकर गुरुवार रात 10:00 बजे धनबाद आएगी।

*03253 पटना-सिकंदराबाद स्पेशल* 26 दिसंबर से 30 जनवरी तक प्रत्येक सोमवार व बुधवार को चलेगी। पटना से दोपहर 3:00 बजे खुल कर रात 8:20 पर गोमो, रात 9:20 पर बोकारो होकर अलसुबह 03.30 पर सिकंदराबाद पहुंचेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *