
नरेश विश्वकर्मा अंतर्कथा

केंद्र सरकार के द्वारा दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत लिंग भेद और महिला हिंसा को रोकने के लिए “ *नई चेतना- पहल बदलाव की“ अभियान शुरू* किया गया है। जिसके तहत चिरकुंडा नगर परिषद द्वारा पिछके तीन दिनों से कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे थे।

जिसका समापन शुक्रवार की दोपहर जागरूकता रैली के साथ हो गया। इसके पूर्व चिरकुंडा नगर परिषद कार्यालय प्रांगण में अध्यक्ष डब्लू बाउरी के अध्यक्षता में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरुकता समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर बेहतर कार्य करने वाले महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को पुरस्कृत किया गया। उसके बाद शाहिद चौक तक विभिन्न समूहों से सैंकड़ो महिलाओं ने महारैली में हिस्सा लिया। कार्यक्रम शहीद चौक में शहिदों को माल्यार्पण कर समाप्त हुआ।
कार्यक्रम में
उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, पार्षद सह संचालन जोगनाथ गोस्वामी, नैना शर्मा, सुनीता देवी, विजय यादव, सहायक अभियंता संदीप कुमार , कनीय अभियंता उत्तम कुमार, नगर मिशन प्रबंधक अरुण बड़ाईक, सामुदायिक संगठनकर्ता कौशिक मित्रा , CRP बन्दना पात्र, राधा देवी, टुंपा मंडल, टुंपा राखा, सरिता देवी, सिमा देवी, निवेदिता चटर्जी, परवीन खातून तथा कार्यालय के सभी कर्मियों ने भाग लिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
