
आज संत जेवियर विद्यालय हजारीबाग में 68 वाँ वार्षिक खेल कूद का आयोजन किया गया। दो वर्षों के अंतराल के बाद इस भव्य आयोजन को देखने के लिए हजारों की संख्या में अभिभावक पहुंचे थे। प्राचार्य फादर रोसनर खलखो एस.जे. ने पूरे विद्यालय परिवार की ओर से सभी का स्वागत किया। मुख्य अतिथि कोमोडोर एच. जी. हर्षा, जो प्रिंसिपल डायरेक्टर, नेवल से सेवानिवृत हुए हैं, उन्होने अपना अनुभव साझा किया और विद्यालय एवं विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। साथ ही बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्हें खूब मन लगाकर पढ्ने, अनुशासन में रहने और खेल भावना से खेलते हुए देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की सलाह दी।
इस वार्षिक खेल कूद में वर्ष 1972 से 1997 बैच के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस वार्षिक खेल कूद में कुल 135 इवेंटस हुए जिसे तीन दिनों तक चले मिनी स्पोर्टस में 103 इवेंटस पूरे किए गए । 32 इवेंटस वार्षिक खेल कूद के दिन सम्पन्न हुआ। इस खेल आयोजन के मुख्य आकर्षण बैलून रेस, मार्बल एवं स्पून, पिगी बैंक, व्हील बैरो, फ्राग जंप, स्कीप रेस के साथ विभिन्न डिवीजनों के द्वारा सौ, दो सौ, एवं छः सौ मीटर की दौड़ संम्पन्न हुई। कक्षा प्रेप के नन्हें बच्चों के द्वारा किया गया अंब्रेला ड्रील, कक्षा दो और तीन के नन्हें बच्चों के द्वारा क्लैप एंड स्वींग वीथ बीट ड्रील साथ ही मैन र्वसेस मशीन लोगों का बहुत पंसद आया। इंसानों पर गैजेट्स कैसे हावी हो रहे हैं । इस ड्रील में ये बखूबी दर्शाया गया, जिसे कक्षा चार से लेकर सातवीं के बच्चों ने दिखाया। कक्षा एक के नन्हें बच्चों ने संगीत की धून पर साइनिंग स्टॉस ऑफ एस. एक्स. एस. पर अपनी बखूबी ड्रोल का प्रदर्शन किया। इस खेलकूद के भव्य आयोजन में कक्षा एक से लेकर बारहवीं तक के शत-प्रतिशत बच्चों ने भाग लिया।
जिसमे चारों हाउस में जेवियर हाउस ने 2486 अंकों के साथ मैजिस कप को अपने नाम किया। बेस्ट हाउस जेवियर हाउस अनुशासन के आधार पर, स्पोर्ट्स के आधार पर, मार्च पास्ट के आधार पर अपने नाम किया ।वहीं
गोजागा हाउस अकादमिक प्रदर्शन के आधार पर सफल रहा । डॉ. एम. पाठक मेमोरियल ट्रॉफी शुभम कुमार 12 अ को उनके स्पोर्टस में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया। फादर जॉन मूर ट्रॉफी फोर हयूमन एक्सीलेन्स का पुरस्कार वेदांक खेतान कक्षा 12 को प्रदान किया गया। दिव्यांशु गौरव को 10वीं कक्षा में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 10,000 का नकद पुरस्कार दिया गया। तेरह वर्षों के विद्यालय अवधि में प्रत्येक दिन उपस्थित रहने के उपलक्ष्य में राहुल राज को दो हजार रूपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह के अंत में विद्यालय के प्राचार्य फॉदर रोसनर खलखो, एस.जे. ने धन्यवाद ज्ञापन में कहा- जो पूर्ववर्ती छात्र हैं, वे वर्तमान छात्रों से उन सभी संस्कारों को साझा करे जो जीवन को सफल बनाता है। जिसे कि वे मैजिस स्पीरीट से प्रेरित होकर अच्छी तरह यह समझ सके कि वे कितने सौभाग्यशाली हैं कि इस विद्यालय में उन्हें पठन-पाठन का अवसर मिला है। प्राचार्य ने अंत में पूरे विद्यालय परिवार, पूर्व छात्रों, अभिभावकों एवं सभी दर्शकों को विद्यालय की खेलकूद प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। मंच संचालन उप प्राचार्य डॉ देवव्रत मित्रा ने किया। विद्यालय के सभी उप-प्राचार्य शिक्षक वृंद, सहकर्मी एवं वालंटियर ने इस आयोजन को सम्पन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
