
रिपोर्टर अरविंद सिंह

झरिया। क्षेत्र में रह रहे लोगों की आए दिन होने वाले समस्या को देखते हुए झरिया नगर कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष रत्नेश यादव अपने दर्जनों समर्थकों के साथ मगंलवार को बस्ताकोला क्षेत्र संख्या 9 के महाप्रबंधक सोमेन चटर्जी को ग्यारह सूत्री मांग पत्र सौंपा। श्री यादव ने कहा कि क्षेत्र में रह रहे लोग प्रदूषण के चपेट में लागतार आ रहे हैं जिसके कारण लोग बीमारी से जूझ रहे हैं, वही कोयला ढुलाई में लगे हाईवा गाड़ी के चालन से कई लोग मौत के घाट उतर गए, इसके लिए अलग रोड़ का निमार्ण कार्य किया जाय, वही पोखरिया से नितदिन लगभग हजारों गैलन पानी यूंही बहाया जा रहा है जिससे जल जमाऊ तलाब का आकार लेते जा रहा है। जिसमे कुछ माह पूर्व दो बच्चे की डूबने से मौत हो चुकी है। उक्त बहते हुए पानी को या तो जोरिया नदी में गिराया जाय, नही तो उसे झरिया स्थित राजा तलाब में स्टोर किया जाय, इसके अलावा बंद पड़ा घनुडीह परियोजना स्थित एक नंबर बिजली घर से 400 के बी ट्रास्फार्मर दो दिसंबर की रात्रि में चोरों द्वारा चोरी कर ली गई हैं, जिससे लगभग पांच सो घर बीस दिन से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं जिसके कारण पढ़ने वाले बच्चों बच्चियों के भविष्य अंधेरे डूपते जा रही है। जल्द से जल्द क्षेत्र में बिजली बहाल किया जाए,साथ ही रोड़ निर्माण कार्य होने वा गाड़ियों के परिचालन से लोगों को घरों में भी रहना मुश्किल होता जा रहा है, जिसे देखते हुए रोड़ में नियमित पानी की छिड़काव किया जाय, इसके अलावा कई अन्य मागे मुख्य रुप से किया गया है अगर हमारी मांग पत्र पर परबंधन जल्द पहल नहीं करती है तो आने वाले दिनों में जोरदार तरीके से आंदोलन किया जाएगा। मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता रामकृष्ण पाठक के आलावे महेश शर्मा, रवि सिंह, सतीश मिश्रा, सुमंतो मुखर्जी, गौतम साव, दीपक शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
