
रांची
हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को एक बड़ा झटका लगा है। संताल परगना क्षेत्र में झामुमो के कद्दावर नेता और पार्टी के पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने रविवार को अपने समर्थकों के साथ झामुमो छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को इनके साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में पाकुड़ जिला अंतर्गत पाकुड़िया प्रखंड के झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता जुनास मुर्मू, महेश मुर्मू, पूर्व मुखिया कमल हांसदा शामिल हैं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह उपस्थित रहे।

सदस्यता ग्रहण कराते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि आज संतालपरगना से झामुमो का मजबूत स्तंभ ध्वस्त हो गया। कार्यकर्ताओं का विश्वास अब झामुमो से खत्म होता जा रहा है। झामुमो कार्यकर्ताओं को अब समझ में बात आने लगा है कि जिस पार्टी को उन लोगों ने खून-पसीने से सींचा, उसका झारखंड की गरीब, आदिवासी, दलित, पिछड़े के विकास की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता को विश्वास हो गया कि राज्य के विकास की चिंता केवल भारतीय जनता पार्टी ही करती है। सदस्यता ग्रहण के अवसर पर भाजपा के पाकुड़ जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय, प्रदेश मंत्री एवं पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, शर्मिला रजक, अनुग्रहित प्रसाद साह, बबलू भगत, जिला उपाध्यक्ष तपन मंडल, मिहिर मंडल और संजय साहू आदि मौजूद थे।
बाबूलाल बोले-झामुमो से खत्म हो रहा कार्यकर्ताओं का विश्वास : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि परिवारवादी पार्टियों से जनता और उनके कार्यकर्ता दोनो का विश्वास समाप्त होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि झामुमो ने परिवारवाद की पराकाष्ठा पार कर दी। शिबू सोरेन परिवार राज्य को लूटने और लुटवाने में पूरी तरह शामिल हो गया। झामुमो के लिए सत्ता लूट का माध्यम है।
भाजपा ही झारखंड का सपना साकार करेगी सुफल
सदस्यता ग्रहण करते हुए पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने कहा भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो विकसित झारखंड के सपने को साकार कर सकती है। राज्य गठन का सपना भी भाजपा ने ही पूरा किया था। उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने अलग राज्य दिया और आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी विकास की नई गाथा लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जो भी जिम्मेवारी देगी उसे ईमानदारी से निभाने की कोशिश करूंगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
