• Thu. Mar 12th, 2026

झारखंड प्रदेश आदिवासी कुडमी समाज आर पार लड़ाई लड़ने को तत्पर: हलधर महतो

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 18, 2022

 

धनबाद/ बरवाअड्डा: झारखंड प्रदेश आदिवासी कुडमी युवा मंच के बैनर तले रन फॉर एसटी कार्यक्रम का नेतृत्व मंटू महतो तथा हलधर महतो दोनों ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम बरवाअड्डा किसान चौक से मानटांड तक किया गया।वहीं तोपचांची से एक जुलूस निकाला गया जिसका नेतृत्व सदानंद महतो ने किया।इस कार्यक्रम में हजारों संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।सभी ने स्व. बिनोद बिहारी महतो को श्रद्धांजलि दिया।वहीं पर शिवाजी समाज संस्थापक सदस्य स्व. टेकलाल महतो के स्टेचू पर भी माल्यार्पण समाज के लोगों ने किया। इस अवसर पर मंटू महतो ने कहा कि कुडमी समाज अपने संवैधानिक अधिकार की मांग लगातार को 72 वर्षों से कर रहा है.वही अपने संबोधन में हलधर महतो ने कहा कि कुडमी कल भी आदिवासी थे,आज भी हैं,आगे भी रहेंगे।जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएगी हम लगातार आंदोलन जारी रखेंगे।समाज जल्द ही अगली रणनीति के तहत आर्थिक नाकेबंदी की घोषणा करेगी।इसके बाद समाज आर पार की लड़ाई लड़ने को तत्पर है। भारत के 1931गजट के अनुसार प्रिमिटिव ट्राइब आदिवासी हैं इसे 1950 में साजिश के तहत हटाया गया।इस कार्यक्रम को सफल करने में वाणी देवी जिला परिषद सदस्य, शेखर महतो, नुनु लाल महतो, तुलसी महतो सरोज महतो,गीता देवी, द्वारिका प्रसाद महतो, सेवाराम महतो, सुभाष महतो,महेंद्र महतो, सहदेव महतो, धनेश्वर महतो,प्रेमचंद महतो, बैजनाथ महतो,कार्तिक महतो, हेमलाल महतो,बिंदेश्वर महतो, डोमन महतो, मंजू देवी,उर्मिला देवी,सुमन देवी,पार्वती देवी, मालती देवी,रोशनी देवी,भवानी देवी,प्यारी देवी,मंजू देवी, चंदवा देवी, नीतू देवी, कुंती देवी, तारा देवी, देवकी देवी,सुशीला ,आशा आदि हजारों लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *