
बलियापुर (धनबाद): 22 जून 2026 आज किसान संग्राम समिति कार्यालय, बलियापुर में भाकपा माले के कॉमरेड साथियों की एक अति आवश्यक बैठक संपन्न हुई। यह बैठक कल आयोजित होने वाले ‘डीवीसी सबस्टेशन कांड्रा सबस्टेशन ‘ का ‘हुड़का जाम’ कार्यक्रम की जोरदार तैयारियों और रणनीति को
लेकर बुलाई गई थी।भाकपा माले बलियापुर-सिंदरी कमेटी के नेतृत्व में होने वाले इस आंदोलन को लेकर आज की बैठक में घेराव की रूपरेखा तय की गई। वक्ताओं ने कहा कि बिजली संकट और स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर कल आर-पार की लड़ाई

होगी।इस महत्वपूर्ण बैठक में देवाशीष पांडे, शीतल दत्ता, विजय रजक, हीरालाल मोदक, विजय राम, जेदू दत्ता, राजू रजक और सुनील महतो , कृष्ण दा सहित कई सक्रिय कॉमरेड साथी उपस्थित रहे। सभी ने दोनों सबस्टेशनों पर कल होने वाले आंदोलन को पूरी तरह सफल बनाने का संकल्प लिया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
