• Tue. Mar 3rd, 2026

झारखंड – लातेहार आपस हीं के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर कर दिया हत्या,पुलिस जांच में जुटी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 18, 2022

 

 

झारखण्ड
लातेहार।झारखण्ड के लातेहार जिले में बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर की हत्या कर दी। यह मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के नवागढ़ गांव में हुई हैं। जहां शुक्रवार की देर रात दो भाइयों के बीच संपत्ति विवाद में बड़े भाई मनोज प्रसाद ने अपने छोटे भाई दिलीप प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

एक साल से चल रहा था विवाद

जानकारी के मुताबिक नवागढ़ गांव के मनोज प्रसाद और उनके छोटे भाई दिलीप प्रसाद के बीच पिछले एक साल से संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार की देर रात भी दोनों भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद हुआ।इस विवाद के दौरान ही अचानक बड़े भाई मनोज प्रसाद ने पिस्तौल से छोटे भाई दिलीप प्रसाद पर गोली चला दी। गोली दिलीप प्रसाद के गर्दन में लगी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मनोज प्रसाद घटनास्थल से फरार हो गया।जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *