
टुंडी 18 दिसंबर –दीपक पाण्डेय — टुंडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम नंदाडीह में आज मुखिया बसंत नारायण तिवारी के नेतृत्व में गरीबों असहायों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। जानकार सूत्रों के मुताबिक पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज रविवार को पुरनाडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम नंदाडीह गांव में मुखिया बसंत नारायण तिवारी के नेतृत्व में गरीबों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया वितरण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते मुखिया श्री तिवारी ने कहा कि मेरे द्वारा पंचायत के हर क्षेत्रों में कंबलों का वितरण किया जा रहा है एवं इस वितरण कार्यक्रम का कमान मैं स्वयं संभाला हूं ताकि कोई भी गरीब जरूरतमंद इस तरह की योजना से वंचित ना रहे। आज नंदाडीह गांव में वितरण कार्यक्रम संपन्न किया गया कल इसी पंचायत के धधकीटांड गांव में गरीब असहायों को इस तरह के लाभ से लाभान्वित किया जायेगा। आज़ के इस वितरण कार्यक्रम में मुखिया बसंत नारायण तिवारी, मुखिया प्रतिनिधि रविन्द्र नाथ पाण्डेय, वार्ड सदस्या दुलारी देवी, जगरनाथ दास के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थे। एवं मुखिया द्वारा स्वयं वितरण किए जाने पर गरीब असहायों ने उन्हें बधाई दी एवं कहा कि इस तरह का वितरण कार्यक्रम गांवों में पहली बार देखकर मन गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
