• Tue. Mar 3rd, 2026

मैथन में दो दिवसीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबाल टूर्नामेंट एग्यारकुंड प्रखंड का मैच शुरू, कल होगा फाइनल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 17, 2022

 

अंतर्कथा :संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा :निरसा

एग्यारकुंड प्रखंड अंतर्गत होने वाली दो दिवसीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबाल टूर्नामेंट की शुरुआत शनिवार की सुबह मैथन 4 नंबर स्थित फुटबाल मैदान में प्रखंड प्रमुख संगीता महतो, बीडीओ विनोद कर्मकार एवं मैथन ओपी प्रभारी बालाजी राजहंस ने खिलाड़ियों के साथ परिचय प्राप्त कर किया। पहले राउंड का खेल में प्रथम मैच एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत एवं मेढ़ा पंचायत के बीच खेला जाना था। परंतु एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत की टीम समय पर नही पहुंचने के कारण मेढ़ा पंचायत की टीम को वाक ओवर दे दिया गया। दूसरा मैच पंचमोहली एवं शिवलीबाड़ी मध्य के बीच खेला गया। जिसमें शिवलीबाड़ी मध्य की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2-0 से पंचमोहली पंचायत की टीम को पराजित कर द्वितीय राउंड में प्रवेश कर गया। इसके बाद कालीमाटी एवं शिवलीबाड़ी दक्षिण के बीच खेले गए मैच में कालीमाटी की टीम ने 1-0 से मैच जीत गया। गोपालपुर एवं शिवलीबाड़ी उत्तर की मैच में शिवलीबाड़ी उत्तर की टीम नही आने पर गोपालपुर की टीम को वाक ओवर दे दिया गया। आमकूड़ा एवं जोगरात की मैच में जोगरात कई टीम नही आने पर आमकुडा की टीम को वाक ओवर दे दिया गया। कालीपहाड़ी दक्षिण एवं कालीपहाड़ी उत्तर, कालीपहाड़ी पूर्व एवं चांच, एग्यारकुंड उत्तर एवं डुमरकुंडा दक्षिण, वृंदावनपुर एवं डुमरकुंडा उत्तर के बीच खेला जारी है। वही गोपीनाथपुर पंचायत की टीम को बाई दिया गया है। इसमें से विजेता टीम सेकेंड राउंड में प्रवेश करेगा। सेकेंड राउंड का मैच व फाइनल रविवार को खेला जाएगा। मौके पर सलेक्टर विक्रम सिंह, कॉर्डिनेटर विकास बाउरी के अलावे मुखिया काकुली मुखर्जी, मनोरमा देवी, बबलू चौधरी, रंजीत पासवान, मोती हेम्ब्रम, बहादुर मुर्मू, मो रशिद आदि थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *