
रिपोर्ट अरविंद सिंह

झरिया। कोल सचिव अमृत लाल मीना शनिवार को लोदना एरिया नंबर 10 अंतर्गत लिलोरी पथरा स्थिति भू धसान वा अग्नि प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण। इस दौराण क्षेत्र में रह रहे लगभग 250 दैनिक मजदुरी कर अपने जीवन यापन करने वाले लोगों से मिले और भू धसान वा अग्नि क्षेत्र में रहने का वजह की जानकारी ली। वही स्थानीय लोगों के नेतृत्व कर रहे प्रीतम रवानी ने बताया कि जेआरडीए द्वारा सर्व किया गया है। जिसमे कुछ लोगों को बेलगडिया में बसाने का काम किया गया है लेकिन एक घर में पांच सदस्य रहते हैं और पांचों सदस्यों का सर्वे किया परंतु जब घर अलॉट किया गाया तो सिर्फ घर के मुखिया को जिसके कारण आज भी जो लोग बेलगड़िया गए हैं उनके परिवार के सदस्य युक्त घर में रहने को मजबूर हैं। वही स्थानीय वृद्ध महिला बंदना देवी ने कोल सचिव को अपनी समस्या को बताते हुए कही कि हमारे चार पुत्र हैं जो सभी एकही मकान के अलग अलग कमरे में रहते हैं लेकिन सिर्फ घर के मुखिया होने के नाते मुझे घर कंपनी द्वारा दिया गया और हमारे सभी परिवार के सदस्य आज भी भू धसान वा अग्नि क्षेत्र में रहने को मजबूर हैं। वही लोगों की समस्या सुनने के साथ ही सचिव अमृत लाल ने बीसीसीएल प्रबंधन के साथ साथ झरिया अंचलाधिकारी परमेश कुशवाहा को जांच कर सुरक्षित स्थान पर जल्द से जल्द बसाने को कहा। वही समाज सेवी सह पार्षद उम्मीदवार मनीष यादव ने कोल सचिव श्री मीना को छः सूत्री मांग पत्र सौपते हुए कहा कि कोल बेरिंग एरिया में लगभग चार दसक से लोग रहते आ रहे हैं और कई ने अपने परिवार के सदस्य को इस भू धसान वा आगलगी में खो चुका है उसके बाद भी बीसीसीएल प्रबंधन वा जेएरडीए अधिकारी की मिलीभगत वा लापरवाही के कारण गरीब दैनिक मजदुरी कर अपने जीवन यापन करने वाले लोगों अग्नि परभावित वा भू धसान में रहने को मजबूर हैं। श्री यादव ने कहा कि आज प्रबंधन वर्ष 2004 में बने आधार कार्ड को मान्यता देकर लोगों को शिपटिंग करने की बात कहती है। जो सरासर ग़लत है अगर परबंधन को जरा भी लोगों की चिंता है तो आधार कार्ड को मान्यता नहीं देकर भोटर कार्ड को मान्यता देते हुए वर्ष 2014 के आधार पर लोगों का सर्वे कराकर एक साथ हटाने का कार्य करे। इसके अलावा बेलगड़िया में जो लोग रह रहे हैं वहा पर ना तो पानी की समुचित व्यवस्था है, नाही रोजगार की और सरकारी चिकित्सा की, तो ऐसे में जो भी लोग बेलगड़िया में रह रहे हैं वे भी लोग मूल सुविधा से वंचित हैं। मौके पर श्यामजी मंडल, जीवन मंडल, चिंता देवी, शंभु राम आदि ग्रामीण के अलावे कोल इंडिया चेयर मैन प्रमोद अग्रवाल, आनंदजी प्रसाद, एमके सिंह, सीएमडी सिमरन दत्ता, डीटी एसके सिंह उपाउक्त संदीप सिंह एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी एसडीपीओ अभिषेक कुमार सीओ परमेश कुशवाहा के साथ साथ लोदना महाप्रबंधक बी के सिन्हा लोदना पीओ के के सिंह, संपन्न मंडल के अलावे कई अधिकारी के साथ सीआईएसफ कमांडेंट संदीप लंबा सीआईएसफ इंस्पेक्टर रोहितय कुमार झरिया इंस्पेक्टर पंकज झा लोदना ओपी प्रभारी संजीव कुमार सिंह घनुडीह ओपी प्रभारी चन्द्र शेखर सिंह सदलबल मौजूद थे।
बौकस
कोल सचिव अमृत लाल मीना ने बताया कि भू धसान वा अग्नि परभावित क्षेत्र की जांच मे आज लिलोरी पथरा पहुंचे हैं जहां देखा की बड़ी ही तेजी से आग आगे बढ़ रही है जिसके कारण जमीन धसते जा रही है, अग्नि परभावित क्षेत्र में जो भी लोग रह रहे हैं उन्हें जल्द ही सुरक्षित स्थान पर बसाने का काम किया जाएगा। इसके लिए बीसीसीएल प्रबंधन के साथ साथ जेआरडीए प्रबंधन मिलकर जल्द से जल्द सर्व कर लोगों को आवास आवंटन करे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
