• Tue. Mar 3rd, 2026

कापासारा आउटसोर्सिंग से रात के अंधेरे में वाहनों के माध्यम से लगातार अवैध कोयले की ढुलाई जारी आउटसोर्सिंग संचालक ने किया खुलासा , तस्करों में हड़कंप

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 16, 2022

 

अंतर्कथा :संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा :निरसा

मुगमा। निरसा विधानसभा क्षेत्र में कोयला चोरी पर अंकुश लगाने का स्थानीय पुलिस , सीआईएसएफ व ईसीएल सुरक्षा टीम चाहे लाख दावा करे परंतु सच्चाई कुछ और ही बयां कर रही है। वर्तमान में पूरे क्षेत्र में रात के अंधेरे में वाहनों से निर्बाध रूप से अवैध कोयले की ढुलाई जारी है।

इनदिनों ईसीएल के कापासारा आउटसोर्सिंग से रात के अंधेरे में मुगमा स्टेशन रोड होकर मोटर साइकिल, स्कूटर व अन्य वाहनों से बरवा व निरसा क्षेत्र के भट्ठें में अवैध उत्खनन के कोयले की निर्बाध रूप से ढुलाई जारी है। वही ईसीएल के सुरक्षा पदाधिकारी कर्मियों की कमी का रोना रो रहे है।

इसका खुलासा विगत रात्रि कापासारा आउटसोर्सिंग के संचालक हरिशंकर पांडे उर्फ बाबा ने अपनी टीम के साथ सुभाष कालोनी के समीप छापेमारी कर करीब 2000 बोरा व 4 मोटरसाइकिल पकड़ कर किया। छापेमारी के दौरान संचालक ने जब सूचना पाकर पहुंचे ईसीएल सुरक्षा कर्मी से पूछा तो उसने बताया कि मुझे सुरक्षा पदाधिकारी गोविंद मिश्रा ने भेजा है। उसके बाद संचालक ने सुरक्षा कर्मी से बात कर गोविंद मिश्रा से छापेमारी स्थल पर आने का आग्रह किया।

सूचना पाकर ईसीएल सुरक्षा विभाग की टीम उक्त स्थल पर पहुंचकर बोरा फाड़कर कोयला आउटसोर्सिंग प्रबंधन को सौंपा गया। पूछने को डेस्ट्राय कर दिया गया। तथा निरसा के कुहका से भी रात्रि को मिनी हाइवा के माध्यम से रात को कभी एक बजे तो कभी रात के दो बजे निकाला जाता है! सूत्र बताते है!की मिनी हाइवा से उसी बस्ती के एफ महतो, आर महतो, एस महतो इत्यादि लोग रात को अवैध कोयला का कारोबार करते है!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *