• Tue. Mar 3rd, 2026

गोविंदपुर अंचल कार्यालय द्वारा गलत ढंग से ऑनलाइन दाखिल खारिज किये जाने को लेकर सीओ के विरुद्ध धरना

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 15, 2022

रिपोर्ट : उमेश कुमार गिरि

गोविंदपुर प्रखंड अंचल कार्यालय में परिसर में आजसू पार्टी के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया महिलाओं की संख्या भी काफी अच्छी थी।आंदोलनकारियों का आरोप था कि गोविंदपुर सीओ ग़ैरअवाद खाते की जमीन भू माफिया के नाम गलत ढंग से दाखिल खारिज कर दिया है जिसके लिए धरनार्थी उनके खिलाफ नारे लगा रहे थे।

आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष पप्पू सिंह ने कहा भेलाटांड़ का मामला है गलत ढंग से सीओ के द्वारा दाखिल खारिज कर दिया गया है और यह एक भेलाटांड़ ही नहीं गोविंदपुर प्रखंड के इस तरह के कार्य और भी कई जगह में हुए हैं । तिलैया के भूखल महतो के साथ जो हुआ जिसमे थानेदार सस्पेंड भी हुए ।

फुफवाडीह मे 30 एकड़ सरकारी जमीन का अतिक्रमण किया जा रहा है उसको सीओ ने ऑनलाइन पेपर बना दिया है इन सब के खिलाफ धरना दिया गया।

भेलाटांड़ के लोगों के साथ जो नाइंसाफी हुई भेलाटांड़ के जगदीश महतो को आज तक न्याय नहीं मिला तो सीओ के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। अगर यहां से हम लोगों की बात नहीं सुनी गई तो जिला में विशाल धरना प्रदर्शन आजसू पार्टी करेगी।

आजसू के केंद्रीय सदस्य शफीक आलम ने कड़े शब्दों में अंचल अधिकारी एवं कर्मचारी को साफ शब्दों में चेतावनी दिया कि इस मामले को गंभीरता से नही लिया तो धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि गोविंदपुर की धरती में अन्याय हुआ तो यहां के पुरुष महिलाएं चुप नही रहेंगे। अगर आप सही काम करते हैं तो आपको फूलों की माला से स्वागत किया जाएगा अन्यथा यहां की जनता को मालूम है क्या गलत और क्या सही है ।

धनबाद में अवसरों के मिलीभगत से भू माफिया हावी है भू माफियाओं को चेतावनी है सुधर जाए अंचल अधिकारी ऑनलाइन जमीन को उल्टा पुल्टा करते हैं ऑनलाइन सीओ के माध्यम से ही होता है।

श्रीमती रेखा देवी महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष आजसू पार्टी का कहना है कि सरकारी जमीन भू माफियाओं को ऑनलाइन किया जा रहा है गोविंदपुर प्रखंड से जमीन गलत ढंग से दाखिल खारिज कर अंचल अधिकारी कर्मचारी की मिलीभगत से काम हो रहा है धरना प्रदर्शन में काफी संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया हीरालाल महतो संदीप महतो दिगंबर महतो, मोहिनी देवी आंवला देवी पुष्पा देवी काजल देवी प्रतिमा देवी सैकड़ों संख्या में महिला पुरुष अंचल कार्यालय आजसू बैनर तले धरना प्रदर्शन में शामिल हुए


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *