
हजारीबाग शहर के प्रसिद्ध गायक वीरेंद्र गर्ग उर्फ बिट्टू बिहारी भटिंडा निवासी वर्तमान में पिछले कई दिनों से हजारीबाग शहर में अपने निजी कार्य को संपन्न कर रहे हैं इसी बीच इन्होंने शहर के कई स्थानों पर अपनी प्रस्तुति से लोगों को जमकर रिझाया है। आगामी 18 दिसंबर 2022 झारखंड की धरती चास बोकारो में देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक पप्पू शर्मा के साथ अपनी प्रस्तुति देंगे। चास बोकारो में बाबा श्याम का भव्य सुनहरी श्याम सांवरिया के नाम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें अलौकिक सिंगार, छप्पन भोग, श्याम रसोई सहित कई कार्यक्रम आयोजित की गई है भजन संध्या में पप्पू शर्मा वीरेंद्र गर्ग उर्फ बिट्टू बिहारी, अमित केसरी अपनी प्रस्तुति से श्याम भक्तों को झूमेंगे।

वीरेंद्र गर्ग उर्फ बिट्टू बिहारी प्रभु श्री श्याम चरणों को प्रणाम करते हुए कहा कि यह में बहुत ही सौभाग्य की बात है कि खाटू वाले की सबसे प्रसिद्ध भजन गायक और देश में एक अलग पहचान रखने वाले पप्पू शर्मा के साथ मंच साझा करने का अवसर प्राप्त हो रहा है बाबा श्याम का आशीर्वाद है कि मैं अपनी प्रस्तुति को इनके सामने श्याम प्रेमियों को प्रस्तुत करने वाला हूं।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
