• Wed. Mar 4th, 2026

बरही में जिला सहकारिता विभाग द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 13, 2022

 

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

बरही प्रखंड परिसर स्थित सिंगल विंडो में जिला सहकारिता विभाग द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बीडीओ क्रिस्टीना रिचा इंदवार, बीसीओ राजेश कुमार, राजेश कुमार साह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आजाद सिंह, अंकेक्षक पदाधिकारी सुरेश कुमार, आत्मा प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राकेश कुमार सिंह, धनवार मुखिया राजेन्द्र प्रसाद, करियातपुर मुखिया मनोज कुमार, रसोइया धमना पैक्स अध्यक्ष सुनील साहू, मुकेश कुमार सहित प्रखंड में संचालित पैक्स के अध्यक्ष ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन दीपप्रज्वलित कर किया गया। अंकेक्षक पदाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि पैक्स का ऑडिट किस प्रकार करना है। बीसीओ राजेश कुमार साह ने बताया कि धान अधिप्राप्ति की जानकारी पैक्स अध्यक्षो को दिया। मौके पर अशोक राणा, कैलाश पति सिंह, राजू यादव, नंदकिशोर यादव, सूर्यकांत राही, पंकज कुमार, कार्तिक पासवान, लोकनाथ राणा समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *