
घटनास्थल पर सीओ और थाना प्रभारी पहुंचकर लिया घटना का जायजा
दारू प्रतिनिधि

दारू में गैरेज में ख़डी दो बसों में आग लगने से जलकर राख हो गई. इस आग के लपेटे में ट्रक भी आ गया जो आधा जल गया. जैसे ही आग लगी चारों तरह अफरा तरफी मच गया. वहां खडे लोगों ने इसकी सूचना कोई थाना तो कोई अग्निशामक को दी. सूचना मिलने पर ज़ब अग्निशामक पहुंची उसके पहले दोनों बसे जलकर राख हो चुकी थी. ट्रक जो आग की लपेटे में आ गया था उसपर अग्निशामक दलों ने आग पर काबू पाया. तीनो गाड़ियों के जलने से करोड़ों का नुकसान बताया जा रहा है. यह घटना मंगलवार की दोपहर की है.
कैसे घटी घटना

दारू गैरेज में एक ही मालिक के दो बस ख़डी थी यह बस विजय एन्ड विजय थी जो गैरेज में बनकर ख़डी थी सिर्फ रंग और पेंट करना बाकी था.इसी बीच मंगलवार के दोपहर में अचानक लग गई. कोई शौर्ट सर्किट तो कोई गैस वेल्डिंग आग लगने का कारण बता रहे हैँ.आग इतनी तेज थी की दो बस और ट्रक को अपने लपेटे में ले लिया. आग लगने की सूचना अग्निशमक, दारू थानेदार और सीओ को दी गई. अग्निशामक के पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया. वहीं घटना का जायजा लेने सीओ नीतू कुमारी और थाना प्रभारी अमित कुमार ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया.
दारू पी 1-जलती बस
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
