• Tue. Mar 10th, 2026

फुटपाथ पर रहने वाले जरूरतमंदों के बीच किया गर्म कपड़ों का वितरण

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Dec 11, 2022

जमशेदपुर में बढ़ती ठंड को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन और अस्तित्व ने संयुक्त रूप से स्टेशन रोड में फुटपाथ पर रहने वाले लोगों को गर्म और पुराने कपड़ों का वितरण किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम टाटानगर रेलवे स्टेशन के नजदीक हनुमान मंदिर के समक्ष आसपास सहित सारे जरूरतमंद लोग इकट्ठा हुए। तत्पश्चात बारी बारी से जरूरतमंद लोग अपने से अपने अनुसार गरम कपड़ा को लिए। इस दौरान काफी संख्या में महिला, पुरुष, विकलांग, बच्चे जैसे जरूरतमंद लोग मौजूद थे ।
मौके पर संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती उषा सिंह,कार्यकारी जिलाध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद, ज्योत्सना नाथ,सोनू कुमार,अनिल शर्मा,अस्तित्व की संस्थापक सह सचिव और मानवाधिकार संगठन की जिला अध्यक्ष श्रीमती मीरा तिवारी,बैजयंती बारी,सक्रिय सदस्य सुबोध दुबे, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र यादव , समाजसेवी राजा ओझा, राजेश और कई स्थानीय समाजसेवी लोगो ने योगदान दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *