• Wed. Mar 11th, 2026

तिसरा पुलिस किया छापामारी,50 टन कोयला किया जप्त सौंपा प्रबंधन को

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 8, 2022

 

तिसरा। वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार तिसरा पुलिस ने गुरुवार को गोलकडीह डीपू धौड़ा में छापामारी की। छापामारी के दौरान बस्ती से लगभग 50 टन कोयला जप्त किया । जप्त कोयला परबंधन को सौप दिया गाया। वही छापामारी से पुरे क्षेत्र वा बस्ती में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों की माने तो बस्ती में पिछले कई दिनों से कोयला तस्करी का काम जोरों पर था। इसके पूर्व में भी छुपेरुस्तम बीच बीच में कोयला तस्कर ट्रक के माध्यम भारी मात्रा में कोयला टपाने का नेक कार्य रात्रि में किया कर्ता था। इस नेक कार्य में अलकडीहा के एक युवक है जो दिहाड़ी मजदूरी करने वाले मजदूरों की गरीबी की फायदा उठा कर औनापौना रेट देकर मोटी रकम कमाने का काम करते आ रहा है। उक्त बस्ती में कोयला तस्करों का एक संगठित गिरोह है। जिसकी देख रेख में दिन के उजाले में मजदूरों से कोयला चोरी कराया जाता है और बस्ती के कई जगहों पर छुपाकर रखा जाता है। जिसे शाम ढलते ही बड़ी वाहनों में लोडकर हाडकुप भट्टों में खपा दिया जाता है। मौके पर तिसरा थाना प्रभारी अभिजीत कुमार ने बताया कि कोयला चोरी की सूचना मिली थी जिसके तहत छापामारी किया गया है। क्षेत्र में किसी भी हाल में अबैध घंघा चलने नहीं दिया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *