• Wed. Jul 29th, 2026

सरायकेला :आजादी के 78 साल और राज्य गठन के 25 साल बाद भी कुकड़ू के ओड़िया पंचायत में मूलभूत सुविधाओं का अभाव ।

admin's avatar

Byadmin

Jul 29, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला : देश की आजादी के 78 वर्ष और झारखंड राज्य गठन के 25 वर्ष बीत जाने के बाद भी कुकड़ू प्रखंड के कई गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। शुद्ध पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य केंद्र और शिक्षा जैसी बुनियादी समस्याएं आज भी ग्रामीणों के लिए चुनौती बनी हुई हैं।

 

ओड़िया पंचायत के ग्रामीण आज भी कच्ची और कीचड़ भरी सड़कों पर चलने को मजबूर हैं। खासकर “नामों कुल्ली” टोला में अब तक PCC सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है।

ग्रामीणों ने रखी मांग

मंगलवार को जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो के ओड़िया पंचायत पहुंचने पर ग्रामीणों, मुखिया, ग्राम प्रधान और पंचायत प्रतिनिधियों ने एकत्रित होकर अपनी समस्याएं रखीं।

 

ग्रामीणों ने कहा कि ओड़िया पंचायत के अधिकांश टोलों में PCC सड़क बन चुकी है, लेकिन नामों कुल्ली में लगभग 1000 फीट सड़क कच्ची है। बरसात में यहां कीचड़ और जलजमाव के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। किसी के बीमार होने पर मुख्यालय तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है।

 

ग्रामीणों ने उपाध्यक्ष से मांग की कि उनके स्तर से नामों कुल्ली में PCC सड़क का निर्माण कराया जाए और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था को और बेहतर किया जाए, ताकि आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें।

 

*23 जलमीनार से मिली राहत*

इस अवसर पर उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने ग्रामीणों की बातें सुनीं और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि “धरती आबा जनजातीय ग्राम ऊर्जा योजना” के तहत ओड़िया गांव में 23-24 सोलर जलमीनार लगाई गई हैं। यह योजना सफल रही है और अब ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिल रहा है। पहले पानी की भारी समस्या थी, अब उसमें काफी सुधार हुआ है।

 

उन्होंने कहा कि “मैं सभी जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को धन्यवाद देती हूं जिन्होंने ग्रामीणों को सहयोग दिया। नामों कुल्ली में PCC सड़क निर्माण की मांग को भी प्राथमिकता पर रखा जाएगा।”

 

ग्रामीणों ने सड़क और पेयजल के लिए किए जा रहे प्रयासों पर खुशी जताई और उम्मीद जताई कि जल्द ही उनकी बाकी मांगें भी पूरी होंगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *