• Sat. Sep 27th, 2025

झारखंड में पछिया हवा ने बढ़ाई ठंड, अगले दो दिनों में गिरेगा रांची का तापमान

ByAdmin Office

Dec 5, 2022

 

रांची : झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में ठंड का असर बढ़ने लगा है। उत्तर पश्चिमी दिशा से बह रही ठंडी हवा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि पूरे राज्य में पछिया हवा का असर दिखने लगा है। अगले दो से तीन दिनों तक तापमान के गिरने की संभावना है। सुबह में कोहरा और धुंध और बाद में मौसम साफ रहने का संकेत दिया गया है।

पश्चिमी दिशा की हवा बढ़ाएगी कनकनी

मौसम विज्ञानी ने बताया कि पश्चिमी दिशा की हवा कनकनी बढ़ाएगी। उन्होंने बताया कि अभी उत्तरी क्षेत्राें में बर्फबारी और ठंडी हवा के बहने का असर झारखंड में दिखने लगा है। बता दें कि सुबह में कोहरे के कारण और शाम के बाद ठंड का अहसास हो रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *