• Fri. Mar 6th, 2026

देवचंदा में हाथियों का आतंक, चारदीवारी और फसल को पहुंचाया नुकसान मुखिया सरिता देवी ने ग्रामीणों को हाथियों से सतर्क रहने की अपील की

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 4, 2022

 

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

बरही प्रखंड अंतर्गत केदारुत पंचायत के देवचंदा में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार देखने को मिल रहा है। बीती रात देवचन्दा निवासी हनीफ मियां की खेत में तैयार हो रही आलू और चारदीवारी को जंगली हाथियों के दल ने नुकसान पहुंचाया है। इससे क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में हैं। मुखिया प्रतिनिधि विसेश्वर यादव ने बताया कि इन दिनों क्षेत्र में किसानों ने आलू तथा अन्य फसल लगाई है। इसे जंगली हाथियों द्वारा लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है। हाथियों के उत्पात से क्षेत्र के किसान काफी परेशान हैं। इस संबंध में मुखिया सरिता देवी ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हुए कहा हाथियों को कोई हानि न पहुंचाए, पास न जाए, उन्हें सुरक्षित रास्ता दे और अलर्ट रहें। जैसे ही हाथियों के आने की सूचना हो तो तुरन्त अपने मुखिया, पदाधिकारी, प्रशासन या रेंजर को सूचना दें ताकि वन विभाग टीम मौके पर पहुंच सके। इस संबंध में मुखिया सरिता देवी ने विभाग से मुआवजे की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *