• Sat. Sep 27th, 2025

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से विस प्रभारी महेश ठाकुर ने किया मुलाकात, मजबूती के साथ चुनाव लडने पर हुई चर्चा

ByAdmin Office

Dec 4, 2022

 

जनवरी माह में प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह जनसभा को करेंगे संबोधित : महेश ठाकुर

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

बरही विधानसभा के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के भावी विधायक उम्मीदवार महेश ठाकुर ने रविवार को रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह से जाकर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने बरही विधानसभा में जारी चुनाव की तैयारियों से अवगत करवाया। इस दौरान महेश ठाकुर ने बरही विधानसभा में आगामी विधानसभा मजबूती के साथ चुनाव लडने की बात कही। जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। महेश ठाकुर ने
बताया कि जनवरी माह में चौपारण प्रखंड में प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह जनसभा को संबोधित करेंगे। मौके पर पार्टी के विनय सिंह, आदर्श सिंह, कुंदन कुमारी, युवा जिला अध्यक्ष दीपेश ठाकुर, बरही प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र सिंह, पीके पांडेय, मो शमशाद सहित कई लोग मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *