• Thu. Jan 1st, 2026

आज गीता जयंती हैं आइए जानते हैं गीता जयन्ती की सम्पूर्ण जानकारी

ByAdmin Office

Dec 3, 2022

 

श्रीमद्भगवद्गीता एक ऐसा महाग्रंथ है, जिसने सनातन धर्म की नींव रखी है। इसमें आध्यात्म और भक्ति का खूबसूरत समागम देखने को मिलता है, साथ ही जीवन का पूरा सार भी इसमें समाहित है। सनातन धर्म की आधारशीला होने के साथ, यह सदियों से मानव जाति का कल्याण एवं मार्गदर्शन करती आ रही है। जिस शुभ दिन पर भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था, उसे आज भी गीता जयंती के रूप में मनाया जाता है।

चलिए गीता जयंती से संबंधित सभी बातों को विस्तार से जानते हैं-

*गीता जयन्ती कब है?*

गीता की 5159वाँ वर्षगाँठ 3 दिसंबर,2022 को मनाई जाएगी।

*एकादशी तिथि प्रारम्भ -* दिसम्बर 03, 2022 को 05:39 AM से

*एकादशी तिथि समाप्त -* दिसम्बर 04, 2022 को 05:34 AM तक

*जानते हैं क्यों मनाई जाती है?*

जब पांडवों और कौरवों के बीच महाभारत का युद्ध होने जा रहा था, तब अर्जुन का मन बड़ा ही विचलित हो गया। अर्जुन इस बात से परेशान थे कि वह किस प्रकार अपने ही परिवार के विरुद्ध युद्ध का जयघोष कर दें। अर्जुन की मनोस्थिति को समझते हुए, भगवान श्रीकृष्ण ने मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को ही उन्हें गीता का उपदेश दिया था, और अर्जुन को सभी बंधनों से मुक्त कर दिया था। इस लिए इस दिन को गीता जयंती के रूप में मनाया जाता है।

गीता जयंती महत्व क्या है?

श्रीमद्भगवद्गीता का महत्व सम्पूर्ण मानव लोक के लिए प्रासंगिक है। श्रीमद्भगवद्गीता की महिमा अगाध और असीम है। इस महान ग्रंथ की उत्पत्ति का दिन भी इसके समान पावन है, इसलिए इसे एक महत्वपूर्ण दिवस माना जाता है।

भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को समझाया था कि किस प्रकार यह युद्ध धर्म की स्थापना के लिए जरूरी है। उन्होंने अर्जुन को धर्म की परिभाषा भी समझाई। एक मनुष्य रूप में अर्जुन के मन में उठने वाले सभी प्रश्नों का उत्तर श्री कृष्ण ने दिए। उसी का विस्तार भगवत गीता में समाहित है, जो आज मनुष्य जाति को उनके कर्तव्य एवं अधिकार का बोध करवाता है।

*कैसे मनाई जाती हैं गीता जयंती ?*

*इस दिन भगवान श्री कृष्ण के साथ श्रीमद्भगवद्गीता का भी पूजन किया जाता।*

*इस दिन कई लोग उपवास भी रखते हैं।*

भक्त श्रद्धापूर्वक इस महान ग्रंथ का पाठ भी करते हैं।
देश भर के इस्कॉन मंदिर में इस दिन की शोभा देखते ही बनती है। वहां सभी भक्त एकत्रित होकर, भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन हो जाते हैं।

तो यह थी गीता जयंती की संपूर्ण जानकारी, इस दिन को अधिक मंगलकारी बनाने के लिए आप श्री मंदिर की चढ़ावा सेवा का लाभ भी उठा सकते हैं।
आपको बता दें, चढ़ावा सेवा के माध्यम से आप घर बैठे, मथुरा में बांके बिहारी मंदिर और गोर्वधन के गिरिराज मुखारविंद मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण को चढ़ावे के रूप में माखन, भोग, पुष्प आदि चढ़ा सकते हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *