
बलियापुर : बलियापुर प्रखंड के हवाई पट्टी में एक दिवसीय विराट झूमर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। झूमर प्रतियोगिता का का विधिवत उदघाटन मासस नेता जगदीश रवानी, रेल अधिकारी सुकदेव महतो, प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, मुखिया गणेश महतो ने दीप प्रज्वलित करके किया।
प्रतियोगिता में कुल पन्द्रह झूमर टीमों ने भाग लिया तथा सभी टीमों ने नारी सशक्तिकरण, शिक्षा, समाज सुधार, दहेज, शराब और नशामुक्ति, 1932 का खतियान विषय पर एक से बढ़कर एक गीत नृत्य से दर्शकों को बांधे रखा और झूमने को मजबूर कर दिया। प्रतियोगिता में रामप्रसाद महतो तिलैया, रंगलाल महतो कुइलूडीह, अशोक महतो पुरुलिया, संतोष महतो मोदीडीह, शंभू महतो पड़वा, गोलोक महतो पहाड़पुर, धीरेन महतो आमटंड, जय मां जियारी प्रधानखंटा, राजेश महतो पहाड़पुर, पद्दलोचन महतो अलकुसा, देवीलाल महतो बाट बीनोर, गणेश महतो बांसमुड़ी, धीरन महतो सरियाभीठा, अधिराम कालिंदी तलगड़िया, लुटू महतो बाघमारा आदि टीमों ने भाग लिया।

सभी झूमर टीमों को बकरा देकर पुरस्कृत किया। मौके पर स्वपन कुमार महतो, संजय महतो, रजत महतो, संतोष महतो, अशुपति महतो, हीरालाल महतो, धनंजय महतो, दिलीप महतो, मंगल महतो, हीरू चरण महतो, राहुल महतो आदि लोग मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
