• Fri. Jan 2nd, 2026

संविधान दिवस के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल बरही में कार्यक्रम का आयोजन हमारा विधान ही संविधान का प्रारुप है : प्राचार्य एके सिंह

ByAdmin Office

Nov 26, 2022

अंतर्कथा: बरही/पंचम पाण्डेय

डीएवी पब्लिक स्कूल बरही के प्रांगण में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा नवम से द्वादश के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम में सारे प्रश्न संविधान से जुड़े हुए थे। इस कार्यक्रम ने बच्चों के बीच संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में प्रथम स्थान एनडी ग्रोवर हाउस द्वितीय स्थान दयानंद हाउस और तृतीय स्थान विवेकानंद हाउस ने प्राप्त किया। पूरे कार्यक्रम की देखरेख राजेश सिन्हा के निर्देशन में रवि उदय सिंह के द्वारा की गई। प्रश्न पूछने की जिम्मेदारी निर्मल प्रसाद ने निभाई। सफल प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए प्राचार्य महोदय अशोक कुमार सिंह ने कहा कि हमारा विधान ही संविधान का प्रारूप है। हमारा देश अंग्रेजों की गुलामी से स्वतंत्र होकर अपने लिए एक बेहतर तंत्र बनाने की प्रक्रिया में जुट गया था। जिसके लिए उस वक्त डॉ राजेंद्र प्रसाद में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। संविधान के प्रारूप की रूपरेखा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने रखी थी। यह संविधान हमें यह सिखाता है कि किस प्रकार हमारा शासन जनता के लिए उसके बेहतर विकास के साथ-साथ देश की चौमुखी तरक्की के लिए काम कर सकता है। संविधान हमें वह अधिकार देता है जिसके तहत देश के हर नागरिक का अधिकार सुरक्षित है। हर परिस्थितियों में संविधान के द्वारा मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करना संभव हो पाएगा। इसीलिए कहा गया है कि संविधान हर देश के शासन तंत्र की आत्मा होती है। जिसके तहत वह राष्ट्र समुचित विकास कर पाता है।कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य महोदय ने कहा कि आइए हम शपथ लेते हैं कि संविधान की निष्ठा बनाए रखेंगे। साथ ही साथ इसके अक्षरसह पालन के लिए सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *