• Tue. Jul 28th, 2026

फरारी अभियुक्त मोहन गंझू के घर चिपका गया इश्तिहार

admin's avatar

Byadmin

Jul 28, 2026
crescent ad

 

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव। न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार को बड़कागांव पुलिस के नेतृत्व में रामगढ़ जिला के पतरातू (बरकाकाना) थाना कांड संख्या 266/25 के फरारी अभियुक्त मोहन गंझू पिता बरतू गंझू ग्राम चेलंगदाग थाना बड़कागांव जिला हजारीबाग के घर पर इश्तहार चिपकाया गया।

बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा एवं पुलिस के जवान के साथ इश्तिहार लेकर चेलंगदाग गांव पहुंचे और अभियुक्त मोहन गंझू के घर के अलावा गांव के चौक चौराहा पर तामिला करते हुए चिपकाया गया।

मोहन गंझू पर बड़कागांव थाना में 7/11/2025 को धारा 126(2), 115(2), 117(2), 191(2),191(3), 190/ 308(3),308(4),352/351(2),/ 3(5)बीएनएस के तहत मामला दर्ज की गई है, जिसमें फरारी वारंटी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *