• Tue. Mar 17th, 2026

बरवाअड्डा में गिरिडीह के युवक की हत्या, चाचा ससुर हिरासत में* *पांच माह पहले किया था प्रेम विवाह, वधू पक्ष के लोग थे नाराज* घर के निकट छानबीन करती पुलिस

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 24, 2022

धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के भेलाटांड़ में एक युवक की देर रात हत्या कर दी गई. खून से लथपथ शख्स को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. घटना स्थल पर डीएसपी अमर पांडेय समेत तमाम पुलिस पदाधिकारी एवं जवान पहुंचे एवं उसे एसएनएमएमसीएच भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक विजय ठाकुर गिरिडीह के बेंगाबाद का रहने वाला था. 5 माह पूर्व ही उसने भेलाटांड की एक युवती से प्रेम विवाह किया था. दोनों पास के ही एक प्रसिद्ध मॉल में काम करते थे. हालांकि इस प्रेम विवाह से वधू पक्ष के परिवार वाले खुश नहीं थे. शव सरकारी स्कूल के पास रात 8:00 बजे बरामद हुआ. सिर पर किसी भारी चीज से मारा गया था. पुलिस ने मृत युवक के चाचा ससुर को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. डीएसपी अमर कुमार पांडे ने कहा कि जल्दी ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *