
बरकट्ठा।उत्क्रमित कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय बेलकप्पी गांव में खेलो झारखण्ड कार्यक्रम के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सफल हुए प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट दिया गया।छात्रों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण मुख्य अतिथि मुखिया ललिता देवी, झारखण्ड आंदोलनकारी सह समाजसेवी धीरेन्द्र पांडेय एवं प्रधानाध्यापक छत्रु प्रसाद के हाथों किया गया। मुखिया ललिता देवी ने कहा की खेल भी आज के आधुनिक युग में अपने भविष्य तैयार करने में एक सीढ़ी है। इस पर चल कर भी बच्चे अपना उज्जवल भविष्य बना सकते हैं। इस मौके पर नंदू राणा, राजू मंडल, शिक्षक अवधेश यादव, मुकेश कुमार पांडेय, बब्लू पांडेय, संजय कुमार दास, हरिकांत पांडेय, सुरेंद्र प्रसाद, ब्रह्मदेव कुमार, राकेश प्रसाद, संजय मेहता, गुलाम कौशर, मुकेश कुमार,लिपिक इंद्रजीत प्रसाद, ईश्वर कुमार,रेखा कुमारी, ममता कुमारी समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
