• Thu. Mar 5th, 2026

डुमरी: सीआरपीएफ ने ग्रामीणों के बीच बांटी सामग्री

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 23, 2022

 

डुमरी:निमियाघाट थाना क्षेत्र के खैराटुंडा पंचायत में बुधवार को सीआरपीएफ बी/154 बटालियन द्वारा नक्सल प्रभावित गांव बंदखारो,खेजवाली,चकरबरई
एवं खुटा गांव के ग्रामीणों के बीच यूएमएस बंदखारो के मैदान में बुधवार को एक सादे समारोह आयोजन कर सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सोलर लालटेन, पानी की टंकी तथा महिलाओं को साड़ी आदि सामान का वितरण किया गया।

सीआरपीएफ 154 बटालियन के कमांडेंट अच्युतानंद ने भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सुकन्या योजना, आयुष्मान,अटल पेंशन योजना,प्रधानमंत्री कुसुम योजना,खेलो इंडिया स्कूल गेम्स,प्रधानमंत्री आवास योजना,स्वच्छ भारत अभियान सहित भारत सरकार द्वारा चलाए गए चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस दौरान सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी दलजीत सिंह भाटी बटालियन के कंपनी कमांडर पंकज कुमार सहायक अधिकारी कमांडेंट एवं इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार जिप सदस्य धनंजय कुमार मुखिया रोशनाटुण्डा परमेश्वर तुरी उप मुखिया तेजपाल महतो खैराटुणडा मुखिया भुनेश्वर साव,अशोक चौधरी आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *