• Fri. Mar 6th, 2026

मेरु बीएसएफ रोजगार मेले के आयोजन में 254 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 22, 2022

 

दारू // हजारीबाग मेरु स्थित बीएसएफ सीमा प्रिया हॉल में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले का ऑनलाइन उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री अपने भाषण में कहा कि रोजगार मेले में देश के 45 शहरों में 71000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र आज दिए जा रहे है। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले महीने केंद्र सरकार 75000 नियुक्ति पत्र बांटे थे। केंद्र सरकार हमेशा मिशन मोड में काम कर रही है। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि 2047 तक भारत एक विकसित देश होगा। अभी सरकार दस लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य पर काम कर रही है। मेरु बीएसएफ रोजगार मेले में 254 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया जो भिन्न-भिन्न क्षेत्र जैसे बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, रेलवे टेक्नीशियन,बोकारो स्टील प्लांट,रेलवे, एम्स, आसाम राइफल्स,बैंक,इत्यादि से थे। मेले में मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार अन्नपूर्णा देवी,बीएसएफ आईजी पीएस बैश,सदर विधायक मनीष जायसवाल, मांडू विधायक जयप्रकाश पटेल, हजारीबाग मेयर रोशनी तिर्की ,जिला परिषद उमेश प्रसाद , बीएसएफ के अधिकारीगण,सैकड़ों नियुक्ति पत्र पाने वाले युवा एवम उनके अभिभावक मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *