• Fri. Mar 6th, 2026

राजकीय मध्य विद्यालय बरकट्ठा मे कंम्प्यूटर लैब का उद्घाटन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 22, 2022

बरकट्ठा।बरकट्ठा में मंगलवार को राजकीय मध्य विद्यालय मे कंम्प्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि बरकट्ठा मुखिया प्रमिला देवी ने उदघाटन फीता काटकर किया। इस मौके पर पंंसस प्रीती गुप्ता, बीईईओ किशोर कुमार, पूर्व प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव, प्रधानाध्यापक रामकिशुन महतो उपस्थित थे। विद्यालय में बच्चों को शिक्षा देने के लिए 11 सेट कंम्प्यूटर उपलब्ध कराया गया है। मुखिया प्रमिला देवी ने कहा की विद्यार्थियों को उच्च व बेहतर शिक्षा देने के लिए कंम्प्यूटर लैब शुभारंभ अति आवश्यक था। इस अवसर पर स्कूल में खेलो झारखंड 22-23 के तहत खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओ को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र व पुरुस्कार देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर कंम्पयूटर शिक्षक विकास प्रसाद, बलदेव मंडल, सहदेव मंडल, सावित्री देवी, शबाना शीरीन, इन्द्रदेव नायक, विजय यादव, हरिहर दास, धानेश्वर कुमार, त्रिलोकी साव, मनोज राम, रुस्तम अंसारी,प्रकाश तुरी, मनमोहन दास समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *