• Sat. Mar 7th, 2026

राम नारायण यादव मेमोरियल कॉलेज में सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 22, 2022

 

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

राम नारायण यादव मेमोरियल कॉलेज में प्राचार्य विमल किशोर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि विजय कुमार ने सड़क सुरक्षा से संबंधित विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दिया और उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से खुलकर सवाल जवाब किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ विमल किशोर ने कहा कि सड़क दुर्घटना अधिकतर सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं करने से होता है। सड़क दुर्घटना का कारण गाड़ी चलाने से भी होता है मंच का संचालन प्राचार्य अजय प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर राम नारायण यादव मेमोरियल कॉलेज के शिक्षक गण डॉक्टर अरुणा रानी, डॉ ब्रह्मदेव मोदी, डॉक्टर संगीता चौधरी, प्रो जागेश्वर यादव, डॉक्टर अशोक कुमार, डॉक्टर अंजलि, बबीता कुमारी, प्रो सरिता, पो डॉक्टर सुषमा, प्रो सीमा, प्रो संजय रविदास, प्रो संजय बक्शी, प्रो महेश, पो अरुण रामकेज आदि उपस्थित थे। इस कार्यशाला में कई छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। यह कार्यक्रम एनएसएस और जिला परिवहन कार्यालय हजारीबाग के प्रयास से सफल रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *