• Tue. Mar 10th, 2026

29 नवम्बर को रोजगार के सवाल पर हर्ल गेट पर जोरदार प्रदर्शन करना 

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 20, 2022

 

सिन्दरी :भाकपा (माले) सिन्दरी,बलियपुर व झरिया एरिया स्तर की जीवी बैठक मोदीडीह स्कूल प्रागंण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एरिया प्रभारी नकुलदेव सिंह एवं संचालन कॉ0 सुधीर महतो ने की। बैठक के मुख्य वक्ता जिला सचिव कार्तिक प्रसाद उपस्थित हुए। 15-20 फरवरी को पटना में आयोजित भाकपा(माले) का 11 वें महाधिवेशन की तेयारी एवं सिन्दरी हर्ल एवं एसीसी कंपनी में रोजगार, मुख्य विषय था।

 

जी वी बेठक को सम्बोधित करते हुए जिला सचिव कार्तिक प्रसाद ने कहा कि केन्द्र सरकार तीन कृषि कानूनों को संसद में पारित करा लिया था। लेकिन देश के किसानों ने आन्दोलन के बल पर काला कानून सरकार को वापस लेने पर मजबुर हूआ। कई आँदोलन सडकों पर से जीता गया है। इसलिये आन्दोलन संगठित रुप से हो। रोजगार के मुद्दे पर हर्ल एवं एसीसी में संगठित रुप से आन्दोलन खड़ा करना है। रोजगार का मसला पुरे देश स्तर पर युवा आन्दोलन कर रहे हैं। सरकार तो प्रति वर्ष 2 करोड रोजगार देने की बात पर आई थी। लेकिन करोड़ो के रोजगार देने के बजाय छीने जा रहे हैं। इस लड़ाई को जिले से लेकर देश स्तर पर खड़ा करना होगा।

कई एसे वामपंथी देश गरीबी स्तर की हल कर लिया है। हमारी सरकार को गरीबी प्राथमिकता नही है उनका कुछ खास कॉरपोरेट घराने प्राथमिकता है। अरबों रुपये अडानी-अंबानी को कर्ज दिया जाता है और उसे माफ कर देते हैं। 10 लाख करोड़ रुपये माफ कर दिया गया है। बेंक के जरिये आम लोगों पर बोझ बढ़ता जा रहा है। खनिज संपदा वाला राज्य के लोगो को रोजगार मुहैया नही कराया जा रहा है। कॉरपोरेट घरानों को जमीन कौड़ी के भाव में दे दे रहे हैं। 29 नवम्बर 2022 को रोजगार के सवाल पर हर्ल गेट पर जोरदार प्रदर्शन करना है। सभी इलाकों में परचा वितरण- दिवाल लेखन के साथ प्रचार-प्रसार करना है। प्रदर्शन में मुख्य रुप से माले विधायक काॅ0 विनोद कुमार सिंह शामिल होंगे। उन्होने कहा कि आरवाईए एवं झामस का सदस्यता अभियान चलेगा। उसके बाद पार्टी सदस्यों की भर्ती व सद्स्यता नवीकरण,ढाँचो का पुनर्गठन व कोष निर्माण आदि पार्टी महाधिवेशन का कार्यभार को 28 दिसम्बर तक पुरा कर लेने का निर्णय लिया गया है। फ़ासीवादी सरकार को शिकस्त देना ही महाधिवेशन मुख्य स्वरुप होगा। महाधिवेशन एक चुनौती है। सभी अभियानों को पुरी ताकत लगा देनी है। जीवी के माध्यम से बाघमारा के बेनीडीह साईडिंग में सीआईएसएफ द्वारा लोगों पर गोली मार कर हत्या घटना का घोर निंदा किया गया। मांग की गई कि सीआईएसएफ वर्दी वाले हत्यारों पर मुकदमा दर्ज करों। मरने वाले के परिवारों को मुआवजा दो। प्रबन्धन-प्रशासन- माफिया गठजोड़ पर कारवाई करो।
मौके पर जिला कमिटी सदस्य भजोहरि महतो,सागर मंडल, सुभाष विमल रवानी कृष्णा प्रसाद महतो आदि शामिल हुए ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *