• Tue. Mar 10th, 2026

मुखिया ने किसानों के बीच चना एवं सरसों बीज का वितरण किया, सरकार को धन्यवाद दिया।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 20, 2022

 

बड़कागांव संवाददाता

प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार पांडे के निर्देशानुसार एवं प्रखंड खाद आपूर्ति पदाधिकारी रवि रंजन नेतृत्व में कांडतरी पंचायत मुखिया पारसनाथ महतो के द्वारा पंचायत के किसानों के बीच चना एवं सरसों बीज का वितरण किया गया।मुखिया पारसनाथ प्रसाद ने समय पर बीज उपलब्ध कराने को लेकर सरकार को आभार व्यक्त किया। किसानों से अपील करते हुए मुखिया ने कहा कि आप सभी किसान समय पर फसल लगाने एवं देखभाल करने का सलाह दिया।आगे कहा कि किसानों को हर संभव सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं पौधा संरक्षण केंद्र प्रभारी रघुनंदन प्रजापति से पूछे जाने पर बताया कि पूरे प्रखंड के लिए चना 50 हेक्टर भूमि प्रत्येक क्लस्टर में लगाना है।कुल आवंटन चना बीज 37 किंटल 50 किलो ग्राम प्राप्त हुआ है एवं सरसों बीज कूल 425 यूनीट आवंटन हुआ है।मौके पर मुख्य रूप से पंचायत के मुखिया पारसनाथ प्रसाद, उप प्रमुख बचन देव कुमार, बीटीएम विजय कुमार, किसान योगेंदर महतो, सुरेश महतो,चित्रदयाल महतो,प्रो लालदेव महतो, कैलाश नारायण चौबे, सुरेंद्र महतो, खेमलाल भुईयां, ओमप्रकाश, रविकांत महतो नारायण ठाकुर एवं राजकुमार राणा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *